Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गणित परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत:कार और बाइक की आपस में टक्कर, एक घायल

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के पास हुई। अहरौला थाना क्षेत्र के सूक्खीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय समीर पुत्र नसीम और 19 वर्षीय आकिब पुत्र नसीर अहमद बाइक से अपने परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इब्राहिमपुर के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकिब को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक समीर और घायल आकिब रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज गनवारा माहुल में कक्षा 10 के छात्र थे। उनका परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज अम्बारी में था। वे शुक्रवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज गनवारा के प्रबंधक अशफाक अहमद भी मौके पर पहुंचे। मृतक समीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी एक बहन है। उसके पिता सऊदी अरब में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मृत्यु की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही अम्बारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना में शामिल कार और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथियों का मूवमेंट बढ़ा:रमपुरवा के 12 नंबर पुल पर तीन हाथी दिखे, वीडियो कैमरे में कैद
    Next Article
    The Kerala Story 2: रिलीज पर लगी रोक, फिर भी धड़ल्ले से बिक रहे टिकट, फैंस हुए कन्फ्यूज; जानें पूरा माजरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment