Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े:दोनों तरफ से फायरिंग,गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़-मऊ बॉर्डर पर स्थित चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कर्मी गांव में देर रात दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। घटना उस समय हुई, जब भाजपा के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के घर आयोजित 13वीं कार्यक्रम से स्कॉर्पियो सवार लोग लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। गोलीबारी में आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित ढांचुला गांव निवासी अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चार गोलियां लगी हैं। निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद अमरेश सिंह के समर्थक उन्हें आनन-फानन में आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात से ही दोनों पक्षों के समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी रही। वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। तीन थानों की सीमा में उलझी पुलिस घटना का स्थान तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा होने के कारण देर रात तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। जिस जगह फायरिंग हुई, वहां आजमगढ़ का जहानागंज थाना क्षेत्र, मऊ का मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र आपस में सटे हुए हैं। हालांकि घटना स्थल मऊ जिले में बताया जा रहा है, इसलिए चिरैयाकोट थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में 3 पशु चोर गिरफ्तार:बदमाशों ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, दाहिने बाजू को छूती हुई निकली; सिपाही घायल
    Next Article
    सहारनपुर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रदेशाध्यक्ष अजय राय आएंगे, इमरान बोले;अनुशासन कांग्रेस की परंपरा, रास्ते में किसी को न हो परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment