Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में 3 पशु चोर गिरफ्तार:बदमाशों ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, दाहिने बाजू को छूती हुई निकली; सिपाही घायल

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की गई भैंसों को एक छोटे हाथी वाहन में भरकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सकतपुर रोड स्थित हुसैनपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कांस्टेबल रोहित कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन भैंसें, अवैध हथियार और दिल्ली नंबर का छोटा हाथी वाहन बरामद हुआ है। आरोपियों पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जानिए पूरा मामला… गिरफ्तार बदमाशों में एक शातिर अपराधी भी शामिल है, जिस पर 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सैदनगली थानाध्यक्ष विकास कुमार अपनी टीम के साथ सकतपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ चोर दो अलग-अलग गांवों से चोरी की गई तीन भैंसों को छोटे हाथी वाहन में लादकर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हुसैनपुर पुलिया, सकतपुर रोड पर नाकेबंदी कर दी। तभी एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन आता दिखा। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गोली दाहिने बाजू को छूती हुई निकली वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कांस्टेबल रोहित कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी पर 18 गंभीर मामले दर्ज पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान फूलकुंवर (निवासी उझारी, सैदनगली) के रूप में हुई। उस पर पहले से 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में लुकमान और दानिश कुरैशी (दोनों निवासी रहरा क्षेत्र) शामिल हैं। दानिश पर भी लगभग 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन भैंसें, एक .315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा और दिल्ली नंबर का छोटा हाथी वाहन बरामद किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के कायमगंज मंडी में लगी आग:लाखों का बारदाना जला, एटा से बुलाई दमकल; व्यापारियों ने गार्डों पर लगाए आरोप
    Next Article
    आजमगढ़ में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े:दोनों तरफ से फायरिंग,गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment