Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार:नाली के विवाद को लेकर एक दिन पूर्व हुई थी हत्या, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय युवक की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 4 सितंबर को चकिया बखरिया निवासी वीरेंद्र पाण्डेय ने पवई थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक अभियुक्ता ने नाली के विवाद को लेकर उनके पुत्र हरिओम पाण्डेय के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की और उसका गला दबा दिया। गंभीर हालत में हरिओम की मौत हो गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पवई थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इसी क्रम में 6 सितंबर को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास से तड़के करीब 2:52 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी, रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा, दोनों निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई, तथा एक नामजद अभियुक्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 209/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी के खिलाफ पवई थाने में वर्ष 2012 में भी हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नर्सिंग छात्रों ने मांगा मासिक भत्ता:शाहजहांपुर में वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा, इंटर्नशिप स्टाइपेंड लागू करने की मांग
    Next Article
    कासगंज में यातायात पुलिस ने 213 वाहन चालकों का चालान:दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 5.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment