Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजादी से जुड़ी है बांके बिहारी के हिंडोले की कहानी:1947 में पहली बार विराजे थे ठाकुरजी, इस बार फिर 15 अगस्त को देंगे दर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में इस बार हरियाली तीज खास होने जा रही है। 15 अगस्त को ठाकुर बांके बिहारी जी स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। 79 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब हरियाली तीज 15 अगस्त को पड़ रही है। इससे पहले 1947 में इसी हिंडोले में ठाकुरजी पहली बार विराजे थे। आजादी के साल मंदिर को मिला था हिंडोला बेरीवाला परिवार ने इस हिंडोले को 15 अगस्त 1947 को मंदिर को अर्पित किया था। 19 अगस्त 1947 को हरियाली तीज के दिन ठाकुर बांके बिहारी जी पहली बार इसमें विराजे थे। तब से हर साल हरियाली तीज पर सिर्फ एक दिन ठाकुरजी इसी हिंडोले में दर्शन देते हैं। 22 दिन में हुई स्वर्ण पॉलिश हिंडोले के 125 हिस्सों को अलग-अलग करके सुरक्षित रखा जाता है। इस बार 79 साल बाद इसकी स्वर्ण पॉलिश कराई गई है। दिल्ली से आए 10 कारीगरों ने 22 दिन में पॉलिश का काम पूरा किया है। इससे हिंडोला इस बार स्वर्ण आभा बिखेरता नजर आएगा। 1 लाख तोला चांदी, 10 हजार तोला सोना लगा हिंडोले को बनाने में करीब एक लाख तोला चांदी और 10 हजार तोला सोने का इस्तेमाल हुआ है। इसे शीशम, साल और सागवान की लकड़ी से तैयार किया गया है। बनारस के करीब 20 कारीगरों ने इसे पांच साल में बनाया था। हिंडोले में नाचते मयूर, घुमावदार सीढ़ियां, बेलबूटे और ललिता, विशाख, चित्रलेखा व रंगदेवी की आदमकद मूर्तियां बनाई गई हैं। 4 जोन और 18 सेक्टर में बंटा वृंदावन हरियाली तीज पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के लिए वृंदावन को 4 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए यातायात में बदलाव किया गया है। 100 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं। 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, शहर में 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सिविल पुलिस के साथ पीएसी, फ्लड पीएसी, बम निरोधक दस्ता और सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा संभालेंगे। मंदिर और आसपास सीसीटीवी और बैरियर से भीड़ नियंत्रित की जाएगी। गेट 2 और 3 से मिलेगा प्रवेश विद्यापीठ की ओर से आने वाले श्रद्धालु गेट नंबर 3 और जुगलघाट की ओर से आने वाले श्रद्धालु गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। बाहर निकलने के लिए गेट नंबर 1 और 4 निर्धारित किए गए हैं। गेट नंबर 5 से श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यहां से केवल मंदिर सेवायतों को प्रवेश मिलेगा। सनेह बिहारी मंदिर की ओर से भी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में निकली 25 किमी लंबी तिरंगा बाइक रैली:एसएसपी ने चलाई बाइक, DM ने थामा तिरंगा, अधिकारियों में दिखा देश-भक्ति का जज्बा
    Next Article
    टॉक्सिक का ट्रेलर देख भड़कीं एक्ट्रेस:बोल्ड सीन और महिलाओं के आपत्तिजनक सीन पर यश पर निशाना साधा, कहा- कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment