Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ थीम पर सजेगा चौराहा:किताब थामे बच्ची और उड़ान भरती बेटी की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में शहर के फुलवरिया बाईपास चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गोंडा की ओर से बलरामपुर मुख्यालय में प्रवेश करते ही पड़ने वाला यह चौराहा अब 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' थीम पर आधारित आकर्षक प्रतिमाओं से सुसज्जित हो रहा है। यह आने वाले दिनों में शहर की खूबसूरती और विकास की सोच का परिचय देगा।चौराहे की साज-सज्जा में बेटियों के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य को विशेष स्थान दिया गया है। यहां स्थापित प्रतिमाओं में एक बच्ची किताब थामे हुए है, जो शिक्षा की शक्ति और ज्ञान के महत्व को दर्शाती है। वहीं, दूसरी प्रतिमा उड़ान भरने को तैयार बेटी की है, जो बेटियों के हौसले, सपनों और सफलता की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। इस चौराहे की परिकल्पना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है। ये प्रतिमाएं यह संदेश देती हैं कि यदि बेटियों को शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। बलरामपुर के प्रवेश मार्ग पर आकार ले रहा यह चौराहा शहर की बदलती तस्वीर और विकास के प्रति दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही बलरामपुर की एक नई पहचान के रूप में भी सामने आ सकता है।गोंडा से बलरामपुर आने वाले लोगों के लिए यह चौराहा शहर की पहली तस्वीर होगी, जहां विकास की चमक के साथ बेटियों के सपनों की उड़ान भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ दुबग्गा पावर हाउस पर लोगों का हंगामा:3 दिनों से 50 हजार कि आबादी परेशान , पावर हाउस पर फोर्स तैनात
    Next Article
    सुल्तानपुर में 5 करोड़ की मॉर्फिन बरामद:तस्करों से मुठभेड़ में 2 को लगी गोली, 5 गिरफ्तार; असलहे और 2 कारें जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment