Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ दुबग्गा पावर हाउस पर लोगों का हंगामा:3 दिनों से 50 हजार कि आबादी परेशान , पावर हाउस पर फोर्स तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में दुबग्गा पावर हाउस के जॉगर्स क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान स्थानीय लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। हंगामे की सूचना पर पावर हाउस में पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 11 अगस्त की रात करीब 12 बजे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद बुधवार शाम करीब 7 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर लगने के कुछ समय बाद ही उसकी केबल पिघलने लगी और आग जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद उपभोक्ताओं को खुद मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर की आग बुझाई स्थानीय निवासी जमील ने बताया कि बिजली व्यवस्था इतनी खराब है कि पिछले तीन दिनों में करीब 3 हजार रुपए की मोरंग मंगाकर ट्रांसफार्मर के पास आग बुझाने में खर्च हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर तक पहुंचने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मर रखने और मरम्मत के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं मिल रही है। प्रभावित होने वाले इलाके लगातार खराब हो रहे ट्रांसफार्मर के कारण फरीदीपुर, लालबाग, अमेठिया, विनोद ट्रांसफार्मर, मुर्दापुर, बॉबी का ट्रांसफार्मर और अहिरन खेड़ा समेत करीब एक दर्जन कॉलोनियों के 50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली गुल होने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी दोनों की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी है। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, जर्जर केबल बदलने और ट्रांसफार्मर तक पहुंचने वाले रास्ते से अवैध कब्जे हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कई बार शिकायत करने के बाद भी JE और दूसरे अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह बोले-2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा:मुझे झूठ पसंद नहीं; यूजर्स ने कहा- एक तो अक्षरा सिंह, दूसरी कौन है भइया
    Next Article
    बलरामपुर में ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ थीम पर सजेगा चौराहा:किताब थामे बच्ची और उड़ान भरती बेटी की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment