Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!

    3 hours from now

    1

    0

    बलूचिस्तान एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ चुका है। चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार, धुएं का गुबार और उठती लपटें दिखाई दे रही हैं। पाकिस्तानी सेना और बलूच अलगाव वादियों के बीच एक ऐसी खूनी जंग छिड़ चुकी है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना आसमान से बम बरसा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बलूच विद्रोही चुन चुनकर पाकिस्तानी चौकियों को उड़ा रहे हैं। सुरा से लेकर चगाई और खुजदार तक पूरे बलचिस्तान जंग का मैदान बन चुका है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना इतनी बौखला चुकी है कि उसने बलूचिस्तान के रिहाइसी इलाकों पर F16 लड़ाकू विमानों से बमबारी कर दी है। इसे भी पढ़ें: Pakistan में सुरक्षा बलों ने 15 उग्रवादी मार गिराए, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़बलूच एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर कुछ खौफनाक तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। दावा है कि सुराब और आसपास के इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अंधाधुंध गोलियां और बम बरसाए हैं। घर तबाह हो चुके हैं। मासूम लोग मलवे के नीचे दबे हैं। लेकिन पाकिस्तानी हुक्मरानों के सिर पर सिर्फ खून सवार है। हालांकि इन हवाई हमलों के आंकड़ों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जमीनी हालत बेहद दर्दनाक है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसके एक बड़े सुरक्षा अभियान में 10 बलूच विद्रोहियों को ढेर कर दिया है। सुराब जिले में एक कार बम धमाका हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह बम समय से पहले ही फट गया जिसमें आठ संदिग्ध विद्रोही और तीन बेकसूर नागरिक मारे गए। इस झड़प में पाकिस्तानी सेना ने दो जवान भी घायल हुए।इसे भी पढ़ें: इधर डिफेंस डील, उधर इजरायल ने तुर्की-पाक को ठोका सेना इसे अपनी बड़ी कामयाबी बता रही है। लेकिन सच तो यह है कि इस खूनी खेल में सबसे ज्यादा पिस आम नागरिक रहे हैं। जो हर दिन खौफ के साए में जीने को मजबूर हो चुके हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के जवाब में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने जो पलटवार किया है उसने पाकिस्तानी हुकूमत की नींद तक उड़ा दी है। बीएलए के लड़ाकों ने चगाई जिले में सीधे पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया। झाव इलाके में सेना के कैंप को निशाना बनाया गया और कुछ दार में पाकिस्तानी फौज के काफिले को उड़ाने का दावा किया जा रहा है। बलोच विद्रोही अब सीधे सामने आकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के ठिकानों पर काल बनकर टूट रहे हैं। बलूचिस्तान अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां उसे वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आता है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना ताकत के दम पर इस आवाज को दबाने चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ बलोच लड़ाके आखिरी सांस तक लड़ने की कसम खा चुके हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीधे रास्ते पर नहीं चला तो...सिंधु जल संधि पर शहबाज ने भारत को दी खुली धमकी
    Next Article
    झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment