Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 5 करोड़ की मॉर्फिन बरामद:तस्करों से मुठभेड़ में 2 को लगी गोली, 5 गिरफ्तार; असलहे और 2 कारें जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अखंडनगर पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों समेत गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.8 किलो अवैध मॉर्फिन, असलहे, कारतूस और दो कारें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मॉर्फिन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। घटना 14 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे सहजनपुर अंडरपास के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करी करने वाला गिरोह डिलीवरी के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर अखंडनगर पुलिस ने अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक बलेनो और एक वरना कार आती दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि कार सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान जैतपुर, बलरामपुर निवासी खुर्शीद आलम और बल्दीराय, सुल्तानपुर निवासी प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अखंडनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, उनके तीन साथी रोहित तिवारी, अंकुर प्रजापति और रामबाबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कारों से मिली 1.8 किलो मॉर्फिन पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो कुल 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पाउडर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, इसकी पहचान मॉर्फिन के रूप में हुई है। बरामद मॉर्फिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ओडिशा से लाकर यूपी के जिलों में करते थे सप्लाई सीओ कादीपुर विनय कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मॉर्फिन ओडिशा से तस्करी कर लाते थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विभिन्न रास्तों से इसकी डिलीवरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को भी आरोपी मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, असलहे और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ थीम पर सजेगा चौराहा:किताब थामे बच्ची और उड़ान भरती बेटी की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
    Next Article
    कांधला औद्योगिक आस्थान में 11 भूखंड, एक शेड उपलब्ध:जेम पोर्टल पर ई-नीलामी से आवंटन, आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment