Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

    3 hours from now

    1

    0

    भारत का पड़ोसी बांग्लादेश इस वक्त बहुत बुरे हाल में है। जहां बिजली का संकट खड़ा हो गया है और हालात इतने ज्यादा बदतर हो चुके हैं कि बांग्लादेशी सरकार ने फरमान जारी कर दिया है कि रात के 8:00 बजते ही पूरे देश के मॉल्स और बाजारों को ताला लग जाना चाहिए। वह बांग्लादेश जो भारत के साथ शेख हसीना के मामले पर अपनी तल्खी रख रहा था। अब वही भारत के सामने अपने हाथ फैलाकर मदद मांग रहा है। दरअसल बांग्लादेश इस वक्त अपने इतिहास के सबसे बुरे ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। ढाका से लेकर खुलना तक 10-10 12-12 घंटों की बिजली कटौती हो रही है। जिसने वहां के लोगों का जीना बदहाल कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच पंखे और एसी सब कुछ बंद हो गए हैं। जनता का सब्र अब जवाब देने लगा है। कई इलाकों में पावर ग्रेड और सबस्टेशंस पर हिंसक हमले भी शुरू हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए तारिक रहमान की सरकार ने इमरजेंसी कदम उठाते हुए हर रात 8:00 बजे तक दुकानों और मॉल्स को बंद कर देने का सख्त आदेश जारी कर दिया है। यानी कि रात के 8:00 बजते ही पूरा बांग्लादेश मानो कर्फ्यू के सन्नाटे में डूब जाता है। इसे भी पढ़ें: Mitchell Starc ने तोड़ा Rangana Herath का रिकॉर्ड, बने सबसे सफल बाएं हाथ के Test गेंदबाजयह सिर्फ बिजली का संकट नहीं है। यह बांग्लादेश की बर्बाद होती हुई अर्थव्यवस्था का संकेत भी है। वहां पर जो झीगा निर्यात होता है यानी कि शिमप एक्सपोर्ट जो कि दुनिया में दूसरे नंबर पर है वो अब बर्बादी के कगार पर खड़ा है क्योंकि तालाबों में ऑक्सीजन की मशीनें चलनी बंद हो गई हैं। यही हाल रहा तो जो गारमेंट इंडस्ट्री बांग्लादेश की रीड है उसमें भी भारी समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। फैक्ट्रियों में उत्पाद आधा हो जाएगा। किसान महंगे डीजल के लिए तरस गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बांग्लादेश के पास अब इस अंधेरे से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इस तबाही की जड़ में विदेशी ईंधन पर बांग्लादेश की भारी निर्भरता है। जहां पर 90% तेल और 30% गैस बांग्लादेश के बाहर से आता है। और इन सबके बीच में हाल ही में अमेरिकी कंपनी के एलएनजी टर्मिनल में लगी हुई आग ने और समंदर में खराब मौसम ने रही सही कसर भी बांग्लादेश के लिए पूरी कर दी। और अब जब बांग्लादेश में चारों ओर अंधेरा छा गया है, तो ढाका ने फिर एक बार दिल्ली को याद किया है। बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात करके अतिरिक्त डीजल की गुहार भारत से लगा दी है। ताकि बांग्लादेश में बिजली उत्पादन हो सके। इसे भी पढ़ें: Tariq Rahman की India यात्रा द्विपक्षीय बातचीत की प्रगति पर निर्भर हैभारत बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन जो कि साल 2017 से दोनों देशों को जोड़ती है, अब बांग्लादेश के लिए लाइफ लाइन बन गई है। शेख हसीना के मुद्दे पर भले ही दोनों देशों के बीच में तनाव हो, लेकिन हकीकत यह है कि जबजब बांग्लादेश डूबने लगता है, तो उसे सिर्फ भारत की याद आती है और भारत ने ही उसे कई बार बचाया भी है। भारत ने हमेशा से ही अपने पड़ोसियों के लिए नेबरहुड फर्स्ट की नीति अपनाई है। संकट के समय में मदद करना भारत की संस्कृति का हिस्सा है और भारत ने हर बार अपने पड़ोसियों की मदद की है। ढाका में तारिक रहमान से मुलाकात भी की थी जिसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध में अब वापस से अच्छे आसार दिखने लगे हैं और अब बांग्लादेश ने भारत से मदद की गुहार लगा दी है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!
    Next Article
    India-Israel Hackathon में 1300 युवाओं ने पेश किए स्वास्थ्य सेवा के तकनीकी समाधान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment