Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पा संचालिका को धमकाने वाला जिला बदर ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार:बजरंग दल से निष्कासित ऋषभ ने स्टिंग के नाम पर मांगी थी रंगदारी

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली की बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरंग दल से निष्कासित और विवादों में रहने वाले ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषभ पर एक स्पा संचालिका को फोन पर धमकाने और रंगदारी मांगने का संगीन आरोप है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 17 मिनट के ऑडियो ने खोली 'वसूली' के खेल की पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 मिनट 31 सेकंड के ऑडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया था। इस ऑडियो में ऋषभ ठाकुर और उसका साथी आशु यादव स्पा संचालिका को बुरी तरह धमकाते सुने जा रहे हैं। ऋषभ खुद को 'कैफे कांड' का मुख्य आरोपी बताकर खौफ दिखा रहा था। उसने दावा किया कि शहर में उसकी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। स्टिंग वीडियो डिलीट करने के बदले उसने 'खर्चा-पानी' के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। हद तो तब हो गई जब उसने चुनौती देते हुए कहा कि वह खुद खड़े होकर स्पा खुलवाएगा और अगर कोई रोक ले तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। जिला बदर की बंदिशों को ठेंगा दिखा रहा था आरोपी हैरानी की बात यह है कि ऋषभ ठाकुर को सुभाष नगर थाने से 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। उसे बदायूं की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस की बंदिशों को ठेंगा दिखाकर बरेली में न केवल सक्रिय था, बल्कि खुलेआम रंगदारी वसूल रहा था। आशु यादव ने धौंस जमाते हुए ऑडियो में कहा था कि उस पर 11 और ऋषभ पर 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस ने ऋषभ के साथ-साथ आशु यादव और दो अन्य के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद बहन ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला ऋषभ की गिरफ्तारी के बाद उसकी बहन ने बारादरी थाने के बाहर एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में उसने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि उसके भाई को किस जुर्म में पकड़ा गया है। बहन का दावा है कि ऋषभ की जिला बदर की समय सीमा पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद ही वह बदायूं से बरेली वापस आया था। उसने अपने भाई को बेगुनाह बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। हिंदू संगठनों ने झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं इस पूरे विवाद के बीच हिंदू जागरण मंच (युवा) और अन्य संगठनों ने आरोपियों से दूरी बना ली है। जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने स्पष्ट किया कि ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि संगठन का नाम बदनाम करने वाले ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मंजूर:जांच पूरी होने तक कानपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे, BJP नेता ने कराई थी FIR
    Next Article
    आरजी पीजी के बीएड विभाग में योग शिविर संपन्न:बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं में दिखा उत्साह, विभागाध्यक्ष बोलीं– जीवन में योग अपनाना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment