Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:ओवर स्पीड पर सख्ती, तीन महीनें में चालान बढ़े, रोड पर हादसों की संख्या हुई कम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियम सुझाव नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के नियम हैं और इनका पालन हर हाल में कराया जाएगा। बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पिछले तीन वर्षों में हुई रोड कटिंग का पूरा ब्यौरा मांगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन संस्थाओं ने सड़क काटने के बाद समय से मरम्मत नहीं कराई, उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रावतपुर क्रॉसिंग से डबल पुलिया तक क्षतिग्रस्त सड़क के मामले में जल निगम/जलकल पर नाराजगी जताते हुए शासन को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। जनवरी 2026 में विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 10,108 चालान किए, जिनमें सबसे अधिक ओवर स्पीड के मामले रहे। नवंबर और दिसंबर 2025 की तुलना में प्रवर्तन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सख्ती का असर दुर्घटनाओं के आंकड़ों में भी दिखा। जनवरी 2025 के मुकाबले जनवरी 2026 में हादसे 37 से घटकर 24 रह गए, जबकि मृतक और घायलों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई। क्रिटिकल कॉरिडोर पर 18 थानों को शामिल करते हुए 20 विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि प्रवर्तन के साथ आपात स्थिति में त्वरित सहायता भी दी जा सके। बैठक में डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क सुरक्षा और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी पीजी के बीएड विभाग में योग शिविर संपन्न:बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं में दिखा उत्साह, विभागाध्यक्ष बोलीं– जीवन में योग अपनाना जरूरी
    Next Article
    अतिक्रमण किए जाने पर पार्षद ने किया विरोध:कानपुर के वार्ड 110 में पहुंच रुकवाया काम, नगर आयुक्त से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment