Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी:दोपहर 1 बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए

    3 hours ago

    1

    0

    जिला जालौन अधिवक्ता संघ, उरई के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026 के लिए मतदान सुबह 9 बजे से जारी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में उरई, कोंच, कालपी, माधौगढ़ और जालौन के अधिवक्ता मतदान करने पहुंच रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना की अगुवाई में सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा और नाथूराम त्रिपाठी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, चुनाव समिति के सदस्य जगतपाल सिंह परमार, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता और गोपाल श्रीवास्तव की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया चल रही है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी उर्फ राजा, ऋषि कुमार पटेल, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल के बीच सीधा मुकाबला है। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी शाक्य मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक और गौरव श्रीवास्तव दावेदारी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद पर ओम नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, केशव कुमार सक्सेना और अजय कुमार के बीच टक्कर है। उपाध्यक्ष पद पर श्याम जीवन त्रिपाठी और संजीव तिवारी आमने-सामने हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमन मिश्रा, अमित रावत और अनम वर्मा मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर ऋतिक दुबे उर्फ सनी, रामशंकर मिश्रा, प्रद्युम्न कुमार सिरौठिया समेत छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारी लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी पीजी कॉलेज में 33 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा:सजावटी मछली पालन की जानकारी दी गई, प्रतिभागी बोले- प्रतिमाह ₹40 हजार तक कमा सकेंगे
    Next Article
    राजा भैया की बेटी राघवी ने शंकराचार्य का किया समर्थन:लिखा- सनातन परंपरा को कमजोर करने की साजिश, आज हाईकोर्ट में शंकराचार्य की जमानत पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment