Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ FIR की मांग:चित्रकूट में तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने पुलिस को दी तहरीर

    15 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने आशुतोष सिंह उर्फ आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ थाना चित्रकूट (सतना) में तहरीर दी है। उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आचार्य रामचंद्र दास ने आरोप लगाया कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने छलपूर्वक गुरु दीक्षा ली और जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के नाम, पते तथा प्रतिष्ठा का दुरुपयोग किया। उन पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से धन वसूली का भी आरोप है। आचार्य रामचंद्र दास का कहना है कि जब उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिलने लगीं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन्हें पॉक्सो एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भी कथित रूप से डराने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने आचार्य रामचंद्र दास के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई। इस आईडी का उपयोग करके फर्जी चैट तैयार की गईं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आचार्य रामचंद्र दास के अनुसार, इन हरकतों से उनकी व्यक्तिगत और धार्मिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। तहरीर के मुताबिक, आशुतोष ब्रह्मचारी पर कूटरचना, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, ब्लैकमेलिंग, फर्जी ट्रस्ट बनाकर धन उगाही, पहचान का दुरुपयोग करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारकर श्री तुलसीपीठ पर कब्जा करने तक की धमकी दी है। आचार्य रामचंद्र दास ने पुलिस को चैट के प्रिंटआउट सौंपने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज होने या किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आशुतोष ब्रह्मचारी की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोशल मीडिया के ‘प्यार’ ने दोस्त समेत हवालात पहुंचाया:युवती से मिलने आए दो दोस्तों को परिजनों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा, मुकदमा
    Next Article
    मोबाइल छीनने से गुस्साए युवक ने फंदा लगाया:लखनऊ में पंखे से लटका मिला शव; बुलाने पर नहीं सुना तो पिता ने ले लिया था फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment