Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया के ‘प्यार’ ने दोस्त समेत हवालात पहुंचाया:युवती से मिलने आए दो दोस्तों को परिजनों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा, मुकदमा

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती से मिलने आए दो युवकों को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अपहरण की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना खालापार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गांव वहलना निवासी एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से हापुड़ के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि युवती हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है। शनिवार देर शाम युवक अपने एक साथी के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचा और युवती को नुमाइश कैंप के पास मिलने के लिए बुलाया। युवती के मौके पर पहुंचते ही उसके परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजन तुरंत वहां पहुंचे और दोनों युवकों को युवती के साथ देखकर नाराजगी व्यक्त की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी दोनों युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा के मुताबिक, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में विवाहिता से अप्राकृतिक कृत्य, दहेज उत्पीड़न:ससुराल पक्ष पर 2 लाख और कार मांगने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ FIR की मांग:चित्रकूट में तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने पुलिस को दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment