Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी-पानी के आसार, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें:गर्मी से राहत मिलने की संभावना, बदलेगा मौसम का मिजाज

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मानसून की सक्रियता के चलते मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ आंधी-पानी और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आंधी और बारिश की 50 से 70 प्रतिशत संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। गर्मी से राहत मिलने की संभावना डॉ. पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मानसून सक्रिय रहने के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सुबह के समय मुख्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दोपहर बाद गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आंधी-पानी की भी संभावना है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। धूप-छांव और उमस ने किया परेशान शहर में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में बादलों के बीच से धूप निकलने के कारण धूप-छांव वाला मौसम बना रहा। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सीएसए की सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 15 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई:मिशन सेफ फ्यूचर-03 के तहत परिवहन विभाग ने की जांच, छात्रों को भी किया जागरूक
    Next Article
    मॉरीशस में लखीमपुर के डॉक्टर का सम्मान:होम्योपैथी में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देश दीपक जायसवाल मॉरीशस में सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment