Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 15 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई:मिशन सेफ फ्यूचर-03 के तहत परिवहन विभाग ने की जांच, छात्रों को भी किया जागरूक

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को 'मिशन सेफ फ्यूचर-03' के तहत एक बड़ा जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिजनौर, धामपुर, नगीना रोड और नूरपुर इलाके में स्कूली वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई में 15 स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान और जब्त करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ महेश शर्मा ने इस अभियान के लिए दो टीमें बनाईं। एक टीम की कमान उन्होंने खुद संभाली, जबकि दूसरी टीम पीटीओ मुन्ना लाल के नेतृत्व में थी। इन टीमों ने अलग-अलग रास्तों पर स्कूली वाहनों को रोककर उनके कागजात और दूसरी व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान स्कूली वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और दूसरे जरूरी कागजातों की वैधता जांची गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने के लिए जागरूक भी किया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए सिफारिश भी लगवाई, लेकिन अधिकारियों ने नियमों के हिसाब से कार्रवाई की। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों में बैठे छात्र-छात्राओं को भी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि वे परिवहन विभाग के मोबाइल ऐप से वाहन के जरूरी कागजातों की वैधता जान सकते हैं। अगर किसी वाहन के कागजात सही नहीं मिलते हैं, तो इसकी सूचना स्कूल मैनेजमेंट और माता-पिता को दें और ऐसे वाहन में बैठने से मना करें। एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों में छात्र बनेंगे सांसद-मंत्री और स्पीकर:यूपी के सभी माध्यमिक विद्यालयों में होगी युवा संसद प्रतियोगिता; 50-55 छात्र करेंगे संसद कार्यवाही का अभ्यास
    Next Article
    आंधी-पानी के आसार, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें:गर्मी से राहत मिलने की संभावना, बदलेगा मौसम का मिजाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment