Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुषी सागर ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक:सम्भल की छात्रा ने तमिलनाडु में किया शानदार प्रदर्शन

    16 hours ago

    1

    0

    सम्भल की छात्रा आयुषी सागर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। उन्होंने 26 फरवरी से 1 मार्च तक तमिलनाडु के सलेम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। आयुषी सागर सम्भल जिले के त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल और माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुलम्, कल्याणपुर से जुड़ी हैं। उन्होंने कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल में जगह बनाई। उनकी इस सफलता पर जिले में उत्साह का माहौल है। यह आयुषी की पहली राष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है। इससे पहले वह वर्ष 2025 और 2026 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्यमंत्री सम्मान के तहत 1 लाख 5 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया था। आयुषी बसंती देवी इंटर कॉलेज, रूस्तमपुर न्यावली में कक्षा नौ की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और प्रबंध समिति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। तमिलनाडु से सम्भल लौटने पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने आयुषी का स्वागत किया। जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुषी की यह उपलब्धि जिले की अन्य बालिकाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 86 वाहनों पर छापेमारी:ड्रंक एंड ड्राइव सहित 72 बाइक और 14 चार पहिया वाहनों का चालान
    Next Article
    गैंगस्टर दंपत्ति पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई:प्रतापगढ़ में नशा तस्करी के आरोप में एक साल तक रहेंगे निरुद्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment