Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 35 हजार घरों में लगेंगे प्रीपेड मीटर:बिल की समस्या खत्म, 'यूपीपीसीएल स्मार्ट' ऐप से होगा रिचार्ज

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में 35 हजार बिजली उपभोक्ता अब मोबाइल की तरह प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर बिजली का उपयोग करेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजनों में लगे इन 35 हजार प्रीपेड मीटरों का सफल परीक्षण किया है। इसमें जिला मुख्यालय शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों शामिल हैं। परीक्षण सफल रहने के बाद अब रिचार्ज खत्म होते ही उपभोक्ता के घर की बिजली अपने आप कट जाएगी। ट्रायल के दौरान 10 हजार बकायादार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी गई थी, जिसे रिचार्ज के बाद बहाल किया गया। उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से 'यूपीपीसीएल स्मार्ट' ऐप डाउनलोड कर मीटर रिचार्ज कर सकेंगे। यह ऐप उपभोक्ताओं को कई सहूलियतें देगा। इसके जरिए रीडिंग, बिलिंग की तारीख, कनेक्शन और डिस्कनेक्शन से संबंधित अन्य जानकारियां आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रीपेड मीटर से लोग अपनी जरूरत के हिसाब से बिजली खर्च कर सकेंगे, जिससे बिजली की बचत भी अधिक होगी। यह उन परिवारों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जो एक बार में ज्यादा बिजली बिल का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपनी आवश्यकतानुसार मीटर रिचार्ज कर सकेंगे। छुट्टियों में बाहर जाने पर उन्हें बिजली बिल चुकाने की चिंता भी नहीं रहेगी। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मीटर में रिचार्ज खत्म होने से एक दिन पहले लाल बत्ती जलने लगेगी, जिससे उपभोक्ता को समय रहते रिचार्ज कराने की जानकारी मिल जाएगी। वर्तमान में लगे पोस्टपेड मीटरों में रीडिंग से ज्यादा बिल आने और दो-तीन महीने का बिल एक साथ मिलने की शिकायतें आती रहती हैं। प्रीपेड मीटर लगने के बाद इन समस्याओं से निजात मिलेगी और बिजली बोर्ड की मैनपावर भी बचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया:सुबह 6 बजे से घंटाघर से धरो का चौराहा तक उत्साह का माहौल
    Next Article
    हाथरस में हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत:घर लौटते समय टूटे हुए तार की चपेट में आया, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment