Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में PWD-नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान:जिला मुख्यालय पर बुलडोजर से हटाए गए अवैध निर्माण

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिला मुख्यालय पर पटेल नगर से बस स्टेशन तक और अकबरपुर पुरानी तहसील से पटेलनगर तिराहे तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया। सड़क की बाधाओं को दूर करना था अकबरपुर के ईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करना और सड़क की बाधाओं को दूर करना था। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथों, नालियों और नालों पर बने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को चिह्नित किया था। 15 दिन पहले जारी हुए थे नोटिस अतिक्रमणकारियों को 15 दिन पहले लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। नोटिस के बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। जाम से निजात मिलने की उम्मीद हालांकि, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में कृषि विभाग के गेट पर बने अतिक्रमण को भी बुलडोजर से हटाया गया। राजस्व विभाग भी इस संयुक्त अभियान का हिस्सा था। इस कार्रवाई से जिला मुख्यालय पर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में फाग गीतों के साथ होली मिलन समारोह:महिला शक्ति संगठन ने किया आयोजन, दिखा ब्रज संस्कृति का रंग
    Next Article
    बस्ती में बाइक सवार बस के नीचे आया, VIDEO:हॉस्पिटल चौराहे पर हादसा, राहगीरों ने बचाई जान, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment