Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट:16 साल पहले झांसी के लड़के को नामर्द कहा था, बाद में हो गई थी मौत

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। 16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था। इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी। शादी के 7 महीने बाद पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया- प्रेमनगर के टोरिया मोहल्ले में रहने वाला लक्ष्मण अहिरवार ठेले पर सब्जी बेचता था। उसकी शादी 19 फरवरी, 2010 को राजगढ़ की रहने वाली अनीता से हुई थी। शादी के करीब 7 महीने बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद अनीता मायके में रहने लगी थी। अनीता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार की नीयत ठीक नहीं थी। उसने इसकी शिकायत लक्ष्मण से की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता ने यह भी आरोप लगाया था कि लक्ष्मण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी के साथ टीवी शो में पहुंचा था लक्ष्मण साल-2010 में टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ तक पति-पत्नी के झगड़े का मामला पहुंच गया ता। लक्ष्मण अपनी मां सावित्री, मामी पूजा और मामा बलबीर के साथ मुंबई गया था। परिवार दिल्ली तक ट्रेन से और फिर वहां से प्लेन से मुंबई पहुंचा था। लक्ष्मण की मां सावित्री ने पुलिस को बताया था कि शो के दौरान राखी ने बेटे लक्ष्मण को काफी जलील किया था। उसे नामर्द कह दिया था। 23 अक्टूबर, 2010 को शो टीवी पर प्रसारित होने के बाद से उनका बेटा लोगों के सामने जाने से भी डरने लगा था। वह रात में सो नहीं पाता था और खाना भी छोड़ दिया था। मां के पूछने पर कहता था कि राखी सावंत ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी है। अब वह जीना नहीं चाहता। घरवालों के मुताबिक, लक्ष्मण की हालत बिगड़ने पर उसे 9 नवंबर, 2010 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 नवंबर को उसकी मौत हो गई। अक्सर विवादों में रहती हैं राखी सावंत कंगना को 'गटर माउथ' कहा था करीब 3 महीने पहले राखी सावंत ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट को गटर माउथ कहा था। इसको लेकर उनकी कंगना से सोशल मीडिया पर काफी नोकझोंक हुई थी। तब राखी ने एक वीडियो में कहा था- जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी, तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि मैंने किसी पूरी पीढ़ी को निशाना नहीं बनाया, बल्कि सड़क पर होने वाले ‘अश्लील और अनैतिक व्यवहार’ का विरोध किया था। मैं बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं होने देना चाहती। दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई थी। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए थे। कंगना ने लिखा था कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं। लेकिन, उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं। कहा था- मेरे किस ने मीका को सुरीला बनाया करीब 9 महीने पहले राखी सावंत ने गायक मीका को लेकर टिप्पणी की थी। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने कहा था- मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई। मीका भाजी, बुरा मत मानना, सच तो आप जानते हो। राखी सावंत ने कहा- पहले गाता था, सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय....मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग..दबंग..दबंग, मतलब राखी को किस करके मीका के सुर आ गए। राखी सावंत का यह वीडियो अब खूब वायरल हुआ था। दरअसल, राखी सावंत को जबरन किस करने का मामला साल- 2006 का है। मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जहां मीका आपा खोकर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर बैठे थे। मीका की अचानक की गई इस हरकत से राखी समेत उस पार्टी में मौजूद हर शख्स हैरान था। इसके बाद पार्टी में तो राखी शांत रहीं लेकिन बाद में उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। राखी ने सिंगर के खिलाफ 11 जून 2006 को एफआईआर दर्ज करवा दी। मीका सिंह पर IPC की धारा 354 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। करीब 17 साल बाद यह मामला आपसी रजामंदी से सुलझ गया था। राखी सावंत के बारे में जानिए ----------------------- यह खबर भी पढ़ें पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई, जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- माफिया के लिए जज भी रोके जाते थे; बिस्तर पर 5 लाशें मिलीं; छेड़खानी पर सरकारी डॉक्टर की पिटाई
    Next Article
    टेलर का बेटा बना यूपी पुलिस परीक्षा का टॉपर:बोला- पापा ने मजदूरी करने को कहा, तो मां ने रोका; 2 बहनें भी पुलिस में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment