Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस में टकराव:DSP का अंगूठा कटा, सिख नेता पर हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग

    1 day ago

    1

    0

    हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे सिख-किसान गुरुवार शाम पुलिस से भिड़ गए। वे पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 6 दिन पहले हुए हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। देर शाम पुलिस ने हाईवे खुलवाने की कोशिश की तो टकराव हो गया। इसमें अंबाला के एक DSP वीरेंद्र का अंगूठा कट गया, जबकि 6-7 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले सिखों और किसानों ने गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR दर्ज करने और हमले के आरोपियों को छोड़ने की मांग को लेकर हाईवे जाम किया। पुलिस ने बाद में मंड पर FIR दर्ज कर ली, लेकिन प्रदर्शनकारी जेल में बंद अपने दो साथियों की रिहाई पर अड़े रहे। रात करीब 9 बजे उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। अंबाला SP अजित सिंह शेखावत ने दावा किया कि देर रात पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करवा दिया। किसानों पर लाठीचार्ज के PHOTOS… 7 अगस्त को विवाद की शुरुआत, नेशनल हाईवे पर 7 घंटे बवाल… दिन में किसान मार्च और हंगामे के PHOTOS… मंड की अंबाला में हुई थी पिटाई… अंबाला में हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 साथियों की शहादत ने दिलाई जुवैर हिल पर जीत:कैप्टन खान बोले- कारगिल युद्ध का हर पल ताजा; चोटी पर तिरंगा फहराकर ही माने
    Next Article
    पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला:नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; मोदी ने हाल पूछा, 2024 में भी गोल्डन टेंपल में हो चुकी फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment