Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफवाह से मैनपुरी में पेट्रोल-डीजल की मारामारी:मैनपुरी में एक दिन ही खत्म हो रहे पंप, किसान सबसे ज्यादा हो रहे परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण मैनपुरी जिले में ईंधन को लेकर अफरातफरी का माहौल बन गया है। लोग आवश्यकता से अधिक पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर कुछ ही घंटों में ईंधन खत्म हो जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों और यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुरावली क्षेत्र के भोगांव जीटी रोड स्थित आरबी पेट्रोल पंप पर बुधवार को लंबी कतारें देखी गईं। कई वाहन चालक सुबह से ही पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच गए, लेकिन कुछ ही देर में पेट्रोल खत्म हो जाने से कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अलीगंज से मैनपुरी जा रहे किसान नरेंद्र का ट्रैक्टर रास्ते में डीजल खत्म होने से रुक गया। किसी तरह ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप तक लाने के बाद भी उन्हें डीजल नहीं मिल सका। मजबूरन उन्हें भूसे से भरी अपनी ट्रॉली पंप परिसर में ही खड़ी करनी पड़ी। किसान नरेंद्र ने बताया कि अब शाम को टैंकर आने के बाद ही डीजल मिलने की उम्मीद है, तभी वह आगे की यात्रा कर पाएंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। पहले लोग सीमित मात्रा में ईंधन लेते थे, लेकिन अब कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। इसके कारण पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरबी पेट्रोल पंप की मैनेजर शाहिद ने बताया कि असल में कोई आपूर्ति संकट नहीं है, बल्कि यह स्थिति अफवाहों की वजह से पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि पंप पर रोजाना टैंकर से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति होती है, लेकिन अब लोग ज्यादा मात्रा में ईंधन लेने लगे हैं। पहले जहां लोग 5 या 10 लीटर लेते थे, वहीं अब 20 से 50 लीटर तक भरवा रहे हैं, जिससे एक ही दिन में स्टॉक खत्म हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात ही पंप पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया था। अब लगभग 24 घंटे बाद टैंकर आने के बाद ही आपूर्ति फिर से शुरू हो सकेगी। इधर प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालक लोगों से अपील कर रहे हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। उनका कहना है कि आपूर्ति सामान्य है, लेकिन घबराकर ज्यादा मात्रा में ईंधन लेने से ही कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पति और दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया:सहारनपुर में SSP से मुकदमा दर्ज कराने की मांग, पुलिस लाइन पहुंची महिला
    Next Article
    झांसी में रेपिस्ट को 10 साल की जेल:4 साल पहले घर में घुसकर छात्रा से रेप किया था, 25 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment