Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Agni-4 Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर रेंज से मध्यम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण

    40 minutes ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘छह अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया गया।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस परीक्षण के दौरान सभी अभियानगत और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन हुआ।यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्नि-4’ मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और एसएफसी को बधाई दी। सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं एसएफसी और डीआरडीओ को इस बेहतरीन मिशन लॉन्च के लिए बधाई देता हूं, जिसने अत्याधुनिक तकनीकों से देश की रक्षा करने के भारत के संकल्प को फिर से साबित किया है।’’ ‘अग्नि 1’ से ‘अग्नि 4’ मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Education Ministers बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi
    Next Article
    Rahul Gandhi ने Ranchi में JPSC अभ्यर्थियों को मदद का आश्वासन दिया, छात्र नेता का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment