Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS Education Ministers बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi

    35 minutes ago

    1

    0

    भुवनेश्वर, छह अगस्त भारत शुक्रवार को भुवनेश्वर में ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें इस क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया जाएगा। जोशी दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हैं।वह बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), कौशल विकास, अनुसंधान एवं नवाचार, शैक्षणिक योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता और शैक्षणिक नेतृत्व समेत प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करेंगे।मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले, शिक्षा मंत्रालय ने भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पांच अगस्त को भुवनेश्वर में तीसरी ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह बैठक ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की घोषणा के मसौदे पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने प्रस्तावित मसौदे की समीक्षा की, सुझावों का आदान-प्रदान किया और उस दस्तावेज पर सहमति बनाने की दिशा में काम किया, जिसे मंत्रियों द्वारा स्वीकृति के लिए विचार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Siddaramaiah के दिए 14 नामों में से कुछ पार्टी ने खारिज किए: यतींद्र
    Next Article
    Agni-4 Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर रेंज से मध्यम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment