Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजित पवार प्लेन क्रैश,भतीजे रोहित-योगेंद्र बारामती पहुंचे, FIR की मांग:बोले- VSR को बचाया जा रहा, DGCA-नागरिक उड्डयन मंत्रालय और CID की भूमिका पर शक

    3 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अजित के दोनों भतीजे रोहित और योगेंद्र पवार गुरुवार सुबह बारामती पहुंचे। यहां दोनों ने बारामती ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचकर क्रैश मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरक्राफ्ट कंपनी VSR के खिलाफ एफआईआर की मांगी की। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के विधायक रोहित पवार ने थाने से बाहर आकर कहा- हमारी पुलिस के साथ 2 घंटे बातचीत हुई, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि एक्सीडेंटल रिपोर्ट फाइल हुआ है। सीबीआई और सीआईडी मामले की जांच कर रही है। इसलिए हम एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते हैं। रोहित ने DGCA, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सीआईडी की भूमिका पर शक जताया। उन्होंने कहा VSR कंपनी को बचाने और सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। VSR के 25 विमानों में से 5 को उड़ान भरने से रोकने वाले DGCA के सर्कुलर ने शक और बढ़ा दिया है। दरअसल, 28 जनवरी की सुबह VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद DGCA ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था। संजय राउत बोले- महाराष्ट्र सरकार DGCA और VSR वेंचर्स को बचा रही गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार प्लेन क्रैश मामला दबाया जा रहा है। कई प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है। रोहित पवार की शिकायत के बावजूद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज क्यों नहीं की। राउत ने दावा किया कि मुंबई में DCP को विधानसभा (विधान भवन) से फोन आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर का रवैया बदल गया। यह मामला दबाया जा रहा है। सरकार कुछ छिपा रही है। कई नेताओं ने VSR वेंचर्स में निवेश किया है और कुछ मौजूदा मंत्रियों के कंपनी से वित्तीय संबंध हैं, जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है। मुंबई पुलिस ने FIR से इनकार किया 25 फरवरी को रोहित मुंबई में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में इसी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में अधिकारियों ने हमारी बात सुनी और एफआईआर दर्ज की प्रोसेस भी शुरू की। बाद में एडिशनल डीसीपी वहां पहुंचे और एफआईर से मना कर दिया। रोहित का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे रोहित पवार ने 21 फरवरी को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 18 फरवरी: रोहित बोले- एविएशन मिनिस्टर VSR के मालिकों के करीबी इससे पहले रोहित पवार ने सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। एविएशन मिनिस्टर नायडू और उनकी पार्टी (तेलुगु देशम पार्टी) के सीनियर लीडर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं। रोहित पवार ने कहा कि VSR मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश के कई TDP नेता शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी अब भी संचालन कर रही है और नेता उसके लियरजेट विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें… 10 फरवरी: रोहित बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि अजित पवार की मौत मामले में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे। वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक है। पूरी खबर पढ़ें… लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। ………………… अजित पवार मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें NCP विधायक बोले-अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर: पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? क्रैश के बाद महाराष्ट्र शांत कैसे नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने 23 फरवरी को पार्टी के मुखिया अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bridgerton Season 4 Part 2 | 'लेडी इन सिल्वर' का खुलेगा राज, क्या बेनेडिक्ट और सोफी की प्रेम कहानी को मिलेगी मंजिल?
    Next Article
    BJP उपाध्यक्ष बोले-सिंगर ने नाभि के नीचे पेंट पहनी,मजे लो:मुरैना में कहा-मेरी परमिशन के बिना कोई अंदर नहीं आ सकता; यह घमंड नहीं, हकीकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment