Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव को पोस्टर से आमंत्रण:लखनऊ में लिखा- जैसे ईद पर ईदगाह जाते हैं, वैसे ही धर्म संसद में आएं

    1 hour ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निमंत्रण देते हुए पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के माध्यम से संगठन ने अखिलेश यादव से धर्म संसद में शामिल होने की अपील करते हुए सीधे तौर पर राजनीतिक तंज भी कसा है। पोस्टर पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि आदरणीय अखिलेश यादव, हमारे आराध्य कृष्ण भगवान के मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद होने जा रहा है। उम्मीद है कि आप ईद में जिस तरह मुस्लिम वोट के खातिर ईदगाह जाते हैं, उसी तरह आप इस धर्म संसद में आकर विदेशी आक्रांताओं की निशानी को मिटाने और मंदिर बनाने का पक्ष लेकर हम सनातनियों का भी साथ देंगे। पोस्टर पर प्रमुखता से यह स्लोगन भी लिखा गया है। अयोध्या काशी तो बस झांकी है, अब केवल मथुरा ही बाकी है। 21 देशों के प्रतिनिधियों का समागम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में 21 देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे को उठाना है। कार्यक्रम 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 09:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:प्रतापगढ़ में सिर फोड़ा, पति समेत छह पर केस
    Next Article
    अतीक के 5 करीबियों पर जमीन फर्जीवाड़े में 3 FIR:प्रयागराज में फर्जी दस्तावेज से बैनामा कर लाखों हड़पे, रिटर्न मांगने पर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment