Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के 5 करीबियों पर जमीन फर्जीवाड़े में 3 FIR:प्रयागराज में फर्जी दस्तावेज से बैनामा कर लाखों हड़पे, रिटर्न मांगने पर धमकाया

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के पूरामुफ्ती में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने और लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ तीन FIR दर्ज हुई हैं। इनमें मरियाडीह निवासी अबू तैयबा, अब्दुल माजिद, अबू लैश, मोहम्मद शाद और शहवाज शामिल हैं। तीनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों को अतीक अहमद का करीबी बताया है। पहला मुकदमा प्रीतम नगर निवासी ऋतु कपूर की तहरीर पर दर्ज हुआ। इसके अलावा मीरपुर के विवेक सिंह और कीडगंज की उमा देवी ने भी अलग-अलग शिकायतें दी हैं। तीनों मामलों में आरोप है कि ऐसी जमीनों का बैनामा कराया गया, जिन पर आरोपियों को बिक्री या बैनामा करने का अधिकार नहीं था। 2023 में कराया बैनामा, खतौनी में नाम नहीं चढ़ा ऋतु कपूर का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन की खतौनी में अपना नाम दर्ज होने का फर्जी दस्तावेज दिखाया था। इसके आधार पर 20 सितंबर 2023 को उनके पक्ष में जमीन का बैनामा कराया गया।बैनामे के बाद जब खतौनी में उनका नाम दर्ज नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपियों से जानकारी मांगी। आरोप है कि वे लगातार मामले को टालते रहे। 2026 में खतौनी निकलवाई तो सामने आई गड़बड़ी ऋतु कपूर के मुताबिक, 5 फरवरी 2026 को खतौनी निकलवाने पर उन्हें जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से रकम वापस करने को कहा। आरोप है कि रुपये लौटाने के बजाय आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में जमीन की खरीद-फरोख्त में दबंगई और फर्जीवाड़े के भी आरोप लगाए गए हैं। तीनों मामलों में एक जैसा आरोप नामजद पांचों लोगों के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में जमीन से जुड़े दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। इनमें एक की वादी मीरपुर निवासी विवेक सिंह और दूसरे की शिकायतकर्ता कीडगंज निवासी उमा देवी हैं। तीनों FIR में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जिन जमीनों का बैनामा कराया गया, उन पर आरोपियों का वैध अधिकार नहीं था। अब पुलिस सभी मामलों में संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। खतौनी और पुराने रिकॉर्ड का होगा मिलान जांच के दौरान पुलिस संबंधित जमीनों की खतौनी, पुराने स्वामित्व रिकॉर्ड और बैनामों का मिलान करेगी। जमीनों की खरीद-फरोख्त में आरोपियों की भूमिका और उनके नाम दर्ज संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। चार आरोपियों पर जुलाई में भी केस नामजद लोगों में से चार के खिलाफ 29 जुलाई को धूमनगंज थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रॉपर्टी डीलर अंकित कक्कड़ की शिकायत पर दर्ज इस केस में रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। इसमें हसनैन उर्फ गुड्डू भाड़ समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। वर्तमान मामलों के सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों के पुराने मुकदमों की जानकारी भी जुटा रही है। तीन आरोपियों के पुराने केस भी मिले पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद शाद और अबू लैश के खिलाफ पहले से पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अबू तैयबा पर चार मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। साथ ही जमीनों और बैनामों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस बोली- दस्तावेजों की जांच जारी पूरामुफ्ती थाना प्रभारी शांतनु सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव को पोस्टर से आमंत्रण:लखनऊ में लिखा- जैसे ईद पर ईदगाह जाते हैं, वैसे ही धर्म संसद में आएं
    Next Article
    बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी:बिहार से आलू बेचकर लौट रहा था, आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment