Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में परिवारिक विवाद में पति ने की खुदकुशी:शादी समारोह में मातम, परिवार में मचा कोहराम

    16 hours ago

    1

    0

    दादों थाना अंतर्गत नगला महारी में रविवार देर रात धर्मेंद्र कुमार (42) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह छर्रा के मैरिज होम में अपने साले की बेटी की शादी में सपरिवार शामिल थे। विवाह समारोह के दौरान पत्नी मीरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह नाराज होकर घर लौट आए। फिलहाल, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए चोरी-छिपे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर पहुंचते ही उठाया आत्मघाती कदम परिजनों ने बताया कि पत्नी से झगड़ने के बाद धर्मेंद्र अपने घर लौट आए और कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह करीब सात बजे भतीजी रचना किसी काम से घर पहुंची और दरवाजा खटखटाने लगी। हालांकि, अंदर जबाव न मिलने पर रचना ने खिड़की से भीतर झांसा, तो देखकर दंग रह गई। भतीजी ने धर्मेंद्र को फंदे से लटकता पाया। इसके बाद वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। तभी पड़ोसियों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। शादी की खुशियां मातम में बदली सूचना मिलते ही विवाह समारोह में शामिल धर्मेंद्र की पत्नी मीरा बच्चे और अन्य परिजनों के संग गांव पहुंची। वहीं, लड़की की विदाई से पहले ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और अंतिम संस्कार कर दिया। धर्मेंद्र के पिता ने किया था आत्मदाह दरअसल, धर्मेंद्र के परिवार में पहले भी आत्महत्या का मामला रहा है। करीब 25 साल पहले धर्मेंद्र के पिता महेंद्र सिंह ने अलीगढ़ में अपने घर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था। इस परिवार में मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं का इतिहास बताया जा रहा है। परिवार से पूछताछ शुरू परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव फंदे पर लटके होने की पुष्टि हुई है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने परिवार से कहा है कि यदि आत्महत्या के पीछे कोई आपराधिक या बाहरी कारण सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध:विश्व यादव परिषद ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, रिलीज रोकने की मांग
    Next Article
    अमरोहा में अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई की मांग:डीएम को सौंपा ज्ञापन, 50 से अधिक ईंट- भट्टे संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment