Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगंज में पुलिया निर्माण को मिली स्वीकृति:6 मीटर का बॉक्स कल्वर्ट बनेगा, विधायक ने सीएम का आभार जताया

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत अलीगंज क्षेत्र में एक लघु सेतु के निर्माण कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत, एटा-अलीगंज मार्ग से अंगरैया डांडा मार्ग पर स्थित धरौली अहिरवार मार्ग के किलोमीटर 2 पर बरसाती नाले के ऊपर 6 मीटर का बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए 83.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस पुलिया के बनने से बरसात के दौरान नाले में पानी भरने से होने वाली आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अलीगंज क्षेत्र में यह कार्य स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिया बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों, पुल-पुलियों सहित आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:सीमेंट और ईंट के ट्रक भिड़े, दोनों के उड़े परखच्चे, 2 की मौत
    Next Article
    असम विधानसभा चुनाव: दलबदल से कांग्रेस परेशान, क्या गौरव गोगोई हैं चुनौती के लिए तैयार?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment