Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:सीमेंट और ईंट के ट्रक भिड़े, दोनों के उड़े परखच्चे, 2 की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गढ़ी कटिया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पावी सादकपुर निवासी 23 साल के पf जावेद पुत्र अहसान अली ट्रक पर काम करता था। वह अपने साथियों के साथ ईंट से भरे ट्रक में सवार होकर आ रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे जब उनका ट्रक गढ़ी कटिया कट अंडरपास के पास पहुंचा, तभी सामने से सीमेंट से भरा ट्रक आ गया। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायलों को लोनी के 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद (23) पुत्र अहसान अली निवासी पावी सादकपुर और लोकेश (38) पुत्र रामलाल निवासी गंगावली, जिला बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SHO ट्रॉनिका सिटी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक अंडरपास के आसपास यातायात भी प्रभावित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भाजपा विधायक ने राहुल-अखिलेश को बताया 'प्रोपेगेंडा मिनिस्टर':बोले- इनके पास दुष्प्रचार फैलाने के अलावा कुछ काम नहीं है
    Next Article
    अलीगंज में पुलिया निर्माण को मिली स्वीकृति:6 मीटर का बॉक्स कल्वर्ट बनेगा, विधायक ने सीएम का आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment