Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में फाइनेंसकर्मी बनकर कार सवार से लूट, VIDEO:मारपीट कर दिनदहाड़े 27 हजार रुपए छीने, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के कसियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर एक कार सवार से 27 हजार रुरए लूट लिए गए। बदमाशों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और कार चालक के साथ मारपीट भी की। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… टीकर बहादुरपुर थाना इमिलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी डिजायर कार से फतेहपुर से सीतापुर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे फतेहपुर से कुछ दूरी पर चार मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग दस अज्ञात युवकों ने उनकी कार को रोका। बदमाशों ने कार को फाइनेंस पर होने की बात कहकर उसे एजेंसी ले जाने का दबाव बनाया। पुष्पेंद्र को संदेह हुआ और उन्होंने कार आगे बढ़ा दी। हालांकि, कसियापुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। आरोपियों ने शीशे तोड़े, बाहर खींचकर की मारपीट इसी दौरान आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए और पुष्पेंद्र को जबरन बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके पास मौजूद 27 हजार रुपए नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मारपीट का वीडियो बनाया पीड़ित ने मारपीट और गाली गलौज का वीडियो भी बना लिया, जो उसके पास सुरक्षित है। एक बाइक का भी बताया गया है। घटना के बाद पुष्पेंद्र भगौली चौकी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया। बाद में मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। पीड़ित ने स्थानीय चौकी पर शिकायत दी थी, उसे थाने बुलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित द्वारा बनाए गए वीडियो और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होटल के फर्स्ट फ्लोर से कूदी युवती:दोस्त से मिलने आई थी, आधी रात में हुआ विवाद
    Next Article
    अलीगंज तहसील परिसर से किसान की बाइक चोरी:बैनामा कराने आए धर्मवीर की मोटरसाइकिल गायब, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment