Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में फ्लैट-दुकान के नाम पर 20 करोड़ की धोखाधड़ी:स्टर्लिंग होम्स प्रोजेक्ट में निवेशकों से लाखों रुपए लेने का आरोप, 5 नई FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित स्टर्लिंग होम्स हाउसिंग प्रोजेक्ट में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार रात 5 नई एफआईआर दर्ज की गईं। इससे पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक सिविल लाइंस थाने में कुल 6 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। निवेशकों ने फ्लैट और दुकान बुक कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने, प्रोजेक्ट को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) से स्वीकृत और रेरा में पंजीकृत बताकर निवेश कराने और तय समय पर कब्जा नहीं देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। एसएसपी के निर्देश पर एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। किसी ने 12 लाख दिए, तो किसी के 73 लाख फंसे शाजिया नुसरत ने आरोप लगाया कि फ्लैट और दुकानों की बुकिंग के नाम पर उनसे 73 लाख रुपये लिए गए। उन्हें 2023 तक फ्लैट देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन न कब्जा मिला और न रकम वापस की गई। दोदपुर निवासी राहिम अली ने फेज-2 के फ्लैट नंबर 306 के लिए 12 लाख रुपये देने की बात कही है। उनका आरोप है कि ब्रोशर, होर्डिंग और ऑनलाइन विज्ञापनों में प्रोजेक्ट को एडीए से स्वीकृत और रेरा में पंजीकृत बताया गया था। तय समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। शोएब अली ने फेज-3 की यूनिट नंबर 61 के लिए 19 अगस्त 2025 को 12 लाख रुपये देने का दावा किया है। उनका आरोप है कि निर्माण सील होने के बावजूद बुकिंग की जा रही थी। रकम वापस मांगने पर कार्यालय बंद मिला और संबंधित लोग उपलब्ध नहीं हुए। मोहम्मद फुरकान ने फेज-3 में फ्लैट बुक कराने के लिए बैंकिंग माध्यम से 15.25 लाख रुपये देने की बात कही है। उनका आरोप है कि न फ्लैट का कब्जा दिया गया और न रकम लौटाई गई। उन्होंने आवंटन पत्र और सेल डीड जारी करने के साथ स्टांप ड्यूटी और जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त रकम लेने का आरोप भी लगाया है। कबीर कॉलोनी निवासी मोहम्मद यूसुफ के मुताबिक, उन्होंने 2 सितंबर 2023 को फेज-3 के फ्लैट नंबर 402 के लिए 25 लाख रुपये दिए थे। उन्हें दो साल में कब्जा देने का आश्वासन मिला था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। एडीए की मंजूरी और रेरा रजिस्ट्रेशन पर सवाल पांचों शिकायतों में स्टर्लिंग होम्स/मैसर्स क्वालिटी डेवलपर्स से जुड़ी परियोजना के प्रचार और बुकिंग पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विज्ञापनों में प्रोजेक्ट को एडीए से स्वीकृत और रेरा में पंजीकृत बताया गया, जबकि जरूरी अनुमतियां नहीं थीं। कुछ शिकायतों में एडीए द्वारा निर्माण सील किए जाने के बावजूद बुकिंग जारी रखने का आरोप है। मोहम्मद फुरकान ने नक्शे और एनओसी फर्जी होने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि कई निवेशकों से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए गए। हालांकि, इस रकम और आरोपों की पुष्टि जांच व वित्तीय रिकॉर्ड से होनी बाकी है। कमर खान समेत 5 लोग नामजद पांचों एफआईआर में कमर खान, जेबा, अलीना, रफत सुलेमान और फराज जुबैरी को नामजद किया गया है। मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 336(3), 338 और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज करने, लुकआउट सर्कुलर जारी कराने और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व आयकर विभाग से जांच कराने की मांग की है। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद FIR निवेशकों की लगातार शिकायतों पर एसएसपी ने एंटी फ्रॉड सेल से जांच कराई थी। इसके बाद शुक्रवार रात पांच नई एफआईआर दर्ज की गईं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिले के बूथों पर पूरे दिन बैठे BLO:वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए लोगों ने आवेदन किया; DM ने निरीक्षण किया
    Next Article
    लखनऊ में किराये के कमरे में मिला युवक का शव:सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था, बिस्तर पर अचेत मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment