Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिले के बूथों पर पूरे दिन बैठे BLO:वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के लिए लोगों ने आवेदन किया; DM ने निरीक्षण किया

    2 hours ago

    1

    0

    मतदाता सूची से छूटे नामों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में 17 व 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाया जा रहा है। 17 अक्टूबर को जिले के हर बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) दिनभर बैठे रहे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लोग उनके पास आते रहे और मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया। नाम न होने पर BLO से बात की और फार्म 6 भरा। फार्म 6 के जरिए ही नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी हो गया है। पहले दिन लगभग 9 हजार लोगों ने अपने फार्म जाम किए हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कई बूथों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति जानी और लोगों से बात की। जिला प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले से ही लोगों को इस बात की जानकारी दी जा रही थी। राजनीतिक दलों की ओर से भी अपने कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। वे भी बूथ वार उन लोगों को नाम जोड़वाने में लगे रहे, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। सुबह से ही BLO के पास लोग पहुंचते रहे और नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। तहसीलों पर लोगों की सुविधा के लिए मतदाता हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हेल्प डेस्क एवं विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या , 364 एवं 365 तथा ग्रामीण क्षेत्र के बूथ संख्या 294, 295, 296, 297, 301, 302, 303, 304, 305, 306 एवं 307 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित BLO को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने एवं मतदाता सूची से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि BLO अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन को मतदाता संबंधी सुविधाओं एवं हेल्प डेस्क की उपयोगिता के बारे में जानकारी दें, जिससे सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर फटने से कार पलटी, परिवार के 5 लोग घायल:चित्रकूट में मुंडन संस्कार कराकर लौटते समय खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी
    Next Article
    अलीगढ़ में फ्लैट-दुकान के नाम पर 20 करोड़ की धोखाधड़ी:स्टर्लिंग होम्स प्रोजेक्ट में निवेशकों से लाखों रुपए लेने का आरोप, 5 नई FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment