Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में चंद्रगहना रोड पर जलभराव:चकमाली मोहल्ले में बारिश से जनजीवन प्रभावित, राहगीर परेशान

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के चंद्रगहना रोड स्थित चकमाली मोहल्ले में बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यह स्थिति बनती है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरन पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। हालांकि, अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से चंद्रगहना रोड चकमाली में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने सड़क और नालियों का निर्माण कराने का भी आग्रह किया है, ताकि बरसात के दौरान इस समस्या से निजात मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में जलभराव के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की, सफाई की मांग
    Next Article
    यूपी में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इटावा CDO बदले:अजय कुमार गौतम का ट्रांसफर, संजय कुमार सिंह को नई कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment