Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ सांसद के विवादित बोल:सतीश गौतम बोले–सब कुछ तो दे रही सरकार, अब क्या छाती पर चढ़ेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद, AIMIM द्वारा ईद की नमाज नुमाइश मैदान में कराने और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग पर बुरी तरह बिफरते नजर आ रहे हैं। सांसद ने न केवल इस मांग को खारिज किया, बल्कि मुस्लिम समुदाय को मिल रही सरकारी सुविधाओं पर भी तीखा तंज कसा। ​'4 बजे से चिल्लाना बंद होना चाहिए' ​वायरल वीडियो में सांसद सतीश गौतम अजान और लाउडस्पीकर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ​सुबह 4 बजे से वहां (मस्जिद) से चिल्लाना शुरू कर देते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और यह 'हौ-हौ' मचा रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए। ​नुमाइश मैदान में नमाज की मांग पर भड़के सांसद AIMIM जिला अध्यक्ष ने नुमाइश मैदान में नमाज और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की अनुमति मांगी थी। इस पर सांसद वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी बड़ी जगह इनके पास है, समाजवादी पार्टी के समय इन्होंने बहुत अतिक्रमण किया है। अब इन्हें नुमाइश मैदान की क्या जरूरत? ​सांसद ने कहा कि हिंदू अपनी होली और दिवाली घर-घर जाकर सादगी से मनाते हैं, जबकि इनके यहां बेवजह भीड़ एकत्र की जाती है। राशन-मकान-सिलेंडर सब इनको मिल रहा ​वीडियो में सांसद यह कहते सुने जा रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुस्लिम समुदाय ही उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ​"मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको... सब कुछ तो सरकार इन्हें दे रही है। AIIMS से लेकर जिला अस्पताल तक चले जाओ, सारी सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा सबसे ज्यादा मुसलमान ही ले रहा है। इसके बाद अब और क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे? ​कांवड़ यात्रा से तुलना पर पलटवार ​प्रशासन द्वारा कांवड़ियों पर की जाने वाली पुष्प वर्षा के सवाल पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ किया कि कांवड़ यात्रा की तुलना ईद की नमाज से नहीं की जा सकती। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि जब सरकार सब कुछ दे रही है, तो और कितनी मांगें मानी जाएंगी?
    Click here to Read more
    Prev Article
    तो DM-SP इस्तीफा दें…केस में हाईकोर्ट में सुनवाई:संभल मस्जिद में नमाज का मामला, कोर्ट ने कहा- नमाजियों की संख्या सीमित नहीं
    Next Article
    बिथरी चैनपुर विधायक बोले- रामगंगा किनारे बनवाया शवदाह गृह:2000 करोड़ के बांध प्रोजेक्ट से क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाएंगे, किसानों को सिंचाई की सुविधा देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment