Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में फेल हुआ:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 40 यात्री सुरक्षित; प्रयागराज से आ रहा था विमान

    15 hours ago

    1

    0

    अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब हो गया। फ्लाइट की दूसरे इंजन से दिल्ली के के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आईजीआईए ने टर्मिनल-1 के रनवे-4 पर आपातकाल घोषित किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग तक करीब 30 मिनट तक रनवे को पूरी तरह खाली रखा गया। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I- 698 ने दोपहर करीब 12:33 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सुबह बिलासपुर से प्रयागराज पहुंचा था विमान सूत्रों के मुताबिक, जिस विमान में इंजन में तकनीकी खराबी आई, वह शुक्रवार सुबह 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। विमान सुबह करीब 11:58 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद विमान ने दोपहर 12:33 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद तकनीकी खराबी सामने आई। दो सप्ताह में अलायंस एयर के विमान की दूसरी घटना अलायंस एयर के विमान में तकनीकी खराबी की यह करीब दो सप्ताह में दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I 613 के साथ हादसा होते-होते बचा था। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का बायां टायर फट गया था। टायर फटने के बाद रनवे पर चिंगारी निकली और तेज घर्षण हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी सुरक्षित रहे। दो सप्ताह के भीतर सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद अलायंस एयर के विमानों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। -------------------------- कल इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटबैंक बचाने सड़क पर उतरे मंत्रीजी:राजभर की पैदाइश पर दहाड़े विधायकजी, सपा में बड़ी मूंछ वालों की डिमांड बढ़ी
    Next Article
    उन्नाव में स्वाइन फ्लू का एक और केस मिला:28 साल का युवक पीजीआई में भर्ती, संक्रमितों की संख्या 10 पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment