Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में स्वाइन फ्लू का एक और केस मिला:28 साल का युवक पीजीआई में भर्ती, संक्रमितों की संख्या 10 पहुंची

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में स्वाइन फ्लू संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। सरोसी ब्लॉक के रहने वाले 28 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात पॉजिटिव आई। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे लखनऊ स्थित पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक पहले से पुरानी बीमारी से पीड़ित है और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीजीआई ने उन्नाव स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। साथ ही युवक के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी निगरानी कर रही है। पुरानी बीमारी के साथ सांस लेने में दिक्कत, पीजीआई में भर्ती स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सरोसी ब्लॉक निवासी युवक को गुरुवार को पुरानी बीमारी के साथ सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत और लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पीजीआई ने उन्नाव स्वास्थ्य विभाग को दी जानकारी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीजीआई प्रशासन ने उन्नाव स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। अस्पताल की ओर से युवक के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की जांच कराने को कहा गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। टीम संदिग्ध संपर्कों की निगरानी कर रही है और जरूरत के अनुसार उनकी जांच भी कराई जाएगी। जिले में अब तक 10 केस, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी सीएमओ अजय शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक 10 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच और निगरानी कर रहा है। नए केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण से जुड़े किसी अन्य मामले का समय पर पता लगाया जा सके। सर्दी-जुकाम और सांस की दिक्कत को नजरअंदाज न करें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले से किसी पुरानी या गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट और निगरानी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में फेल हुआ:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 40 यात्री सुरक्षित; प्रयागराज से आ रहा था विमान
    Next Article
    गोरखपुर में IIT के इंजीनियर की फ्लैट में डेडबॉडी मिली:बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, पिता सिंचाई विभाग में रह चुके हैं एक्सईएन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment