Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट में पिता-पुत्र घायल, फायरिंग के आरोप को पुलिस ने बताया बेबुनियाद

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के दुहाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग के आरोप को बेबुनियाद बताया है। घायलों की पहचान राजीव कुमार (32) पुत्र उनाव सिंह और उनाव सिंह (62) पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। दोनों अपने खेत पर काम कर रहे थे। बताया गया है कि उनका हरेंद्र फौजी से पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और मारपीट शुरू हो गई। आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप राजीव का आरोप है कि हरेंद्र उर्फ हवलदार, बालिस्टर, शिशुपाल, बबलू, जयराम और शिवेंद्र समेत करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। राजीव ने आरोप लगाया कि हरेंद्र फौजी और उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ फायरिंग भी की। उसने दावा किया कि फायरिंग में उसके पिता उनाव सिंह को गोली लगी है। घटना के बाद दोनों घायल बागवाला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- फायरिंग का आरोप बेबुनियाद बागवाला थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना प्रभारी ने फायरिंग के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में बारिश के बाद बढ़े सर्पदंश के मामले:24 घंटे में 10 मरीज पहुंचे अस्पताल, 2 भर्ती; 55 एएसवी वायल का इस्तेमाल
    Next Article
    सोनभद्र में भाजपा उपाध्यक्ष और दोस्त की पिटाई का मामला:ढाबा मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, खाने में कीड़े मिलने पर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment