Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कार कारोबारी ने 98 लोगों से 4.61 करोड़:सरकारी दफ्तरों में कार किराए पर लगाने का दिया था झांसा

    7 hours ago

    1

    0

    अमरोहा शहर में एक कार कारोबारी ने 98 लोगों से 4.61 करोड़ रुपये की ठगी की है। कारोबारी ने पीड़ितों को नई कारें खरीदकर सरकारी दफ्तरों और दिल्ली की ट्रैवल एजेंसियों में किराए पर लगाने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है। मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी हैंडलूम कारोबारी मोहम्मद अजहर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात बिजनौर रोड निवासी एक कार कारोबारी से हुई थी। आरोपी ने अजहर को लखनऊ सचिवालय और स्वास्थ्य विभाग में कारें किराए पर लगवाने का प्रलोभन दिया। उसने हर महीने किराए के रूप में मोटी रकम दिलाने का वादा किया था। अजहर ने शुरुआत में 20 लाख रुपये का निवेश किया। आरोपियों ने अजहर को विश्वास में लेने के लिए पहले कुछ समय तक मुनाफे के तौर पर पैसे भी दिए। इसके बाद अजहर को और लोगों को इस कारोबार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। अजहर, मोहम्मद आसिफ और सुब्हान सहित कुल 98 लोगों ने मिलकर 5.61 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस ठगी में मुख्य कारोबारी के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे। लगभग ढाई साल तक आरोपियों और पीड़ितों के बीच पैसों का लेन-देन चलता रहा, और आरोपी मुनाफे के नाम पर कुछ राशि लौटाते रहे। इस दौरान उन्होंने कुल एक करोड़ रुपये वापस किए। हालांकि, बाद में आरोपियों ने पैसे लौटाना बंद कर दिया और खरीदी गई कारों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी। पीड़ितों और आरोपियों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ितों ने पहले नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद, उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर अभिषेक यादव को सौंपी है, जिन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अपहरण के दोषी को सजा:एक महिला को 4 साल कारावास, ₹12000 अर्थदंड
    Next Article
    होली पर यात्रियों की भीड़ के लिए जौनपुर डिपो तैयार:परिवहन निगम चलाएगा 22 अतिरिक्त बसें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment