Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कैंटीन संचालक को गोली मारी:मेरठ में इलाज जारी, कनपटी से सटाकर मारी गई थी गोली, 2 पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कैंटीन संचालक को गोली मार दी गई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल संचालक का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास एक शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कैंटीन पर मौजूद था। बताया जाता है कि तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और भूपेंद्र का उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने भूपेंद्र की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भूपेंद्र को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। पत्नी की तहरीर पर जांच शुरू गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में कैंटीन संचालक की पत्नी ममता की तहरीर पर गांव टोकरा पट्टी निवासी मनी यादव और बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरदेवा निवासी अरुण खटाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ते वक्त भरभराकर गिरी:बगल वाली कंपनी की दीवार और गार्ड रूम पर गिरा मलबा, हादसा होते होते बचा
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम में सदन की 17 वीं बैठक आज:सभी पार्षद उठाएंगे अपने वार्ड का मुद्दा, बजट पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment