Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में नहर किनारे मिला लापता मजदूर का शव:चार दिन से लापता था, पत्नी से विवाद; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के धनौरा थाना क्षेत्र के देहरा चक गांव में मंगलवार को मध्य गंगा नहर किनारे एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सेवाराम के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि मौके से जहरीले पदार्थ की शीशी मिलने से मामला उलझ गया है। जितेंद्र 28 फरवरी से लापता था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र की शादी करीब दस वर्ष पूर्व कलाली गांव निवासी शीतल से हुई थी। उनका सात वर्षीय पुत्र हर्ष है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और शीतल पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। मृतक के पिता सेवाराम ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी को जितेंद्र को गजरौला के नाईपुरा स्थित अपनी मौसेरी सास के घर बुलाया गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका थी। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के नरेंद्र सिंह जब खेत पर सिंचाई करने पहुंचे, तो उन्होंने नहर किनारे शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। पुलिस के अनुसार, शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस को शव के पास से सल्फास (जहरीला पदार्थ) की एक खाली शीशी बरामद हुई है, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, परिजन इसे एक साजिश करार दे रहे हैं। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जितेंद्र की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शव के पास से जहरीले पदार्थ की खाली शीशी मिली है। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब 16 नहीं, सिर्फ 5.30 मिनट में मिलेगी ट्रेन:नौबस्ता तक विस्तार से 12 नई ट्रेनें जुड़ेंगी, वेटिंग टाइम घटेगा
    Next Article
    नोएडा में डॉग को लेकर दो पक्ष भिड़े:महिला ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment