Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में डॉग को लेकर दो पक्ष भिड़े:महिला ने युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    बसई गांव में सुबह दूध लेने जा रही दो महिलाओं पर रास्ते में पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। विरोध करने पर कुत्ता पालने वाले युवक ने महिलाओं से अभद्रता की। महिलाओं ने युवक पर पिस्टल तानने का आरोप लगाते हुए फेज-तीन थाना पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर मंगलवार दोपहर लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता मंजू ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रहती हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह पड़ोस में रहने वाली सुनीता के साथ दूध लेने के लिए जा रही थीं। जब वह पहलवान मार्केट के पास पहुंचीं तो अशोक पहलवान के घर से निकले एक युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से पालतू कुत्ता काटने के लिए छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। पिस्टल लेकर 100 मीटर तक पीछा किया तभी सुनीता ने मंजू को किसी तरह बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए सुनीता का मुंह दबा दिया। आरोपी ने उस समय खुद का नाम आजाद बताया और अपहरण करने की धमकी दी। आरोपी ने पिस्टल तानी तो दोनों महिलाएं भागने लगीं। आरोपी ने करीब 100 मीटर तक पिस्टल से पीछा किया। कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे पीड़ित महिलाओं ने आपबीती परिजन को बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जब आजाद नामक युवक को बुलाया तो पता चला कि महिलाओं पर हमला करने वाला सन्नी नामक युवक है। रविवार से लेकर मंगलवार सुबह तक कोई कार्रवाई न होने पर दोपहर में बड़ी संख्या में लोग फेज-तीन थाने पहुंचे। आरोपी को किया गिरफ्तार सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि महिलाओं पर पिस्टल तानने के आरोप गलत हैं। युवक की महिलाओं से कहासुनी हुई थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में नहर किनारे मिला लापता मजदूर का शव:चार दिन से लापता था, पत्नी से विवाद; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    होली पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़े यात्री:पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment