Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका के मिसिसिपी में विमान समुद्र में गिरा:2 बच्चों समेत 6 की मौत; गिरने के वक्त रफ्तार 322km/hr थी

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के मिसिसिपी में मंगलवार दोपहर एक विमान समुद्र में गिर गया। हादसे में 2 बच्चों समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा था। यह करीब 8800 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी अचानक 322 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से नीचे गिरने लगा और समुद्र में डूब गया। उड़ान के 30 मिनट बाद विमान से संपर्क टूटा फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, सेसना सेंटूरियन 210 विमान उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही मिसिसिपी के पास पहुंचा। अचानक विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। आंकड़ों के मुताबिक, आखिरी कुछ सेकेंड में इसकी नीचे गिरने की रफ्तार करीब 18 हजार फीट प्रति मिनट थी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया। विमान के अंदर लोगों के शव के साथ लाइफ जैकेट्स भी मिली अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने मंगलवार देर रात बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विमान में सवार सभी 6 लोगों के शव मिल गए हैं। मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज (MDMR) के गोताखोरों ने विमान के अंदर शवों को खोजा। हादसे के बाद बचाव दल को मौके से 3 लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन भी मिला था। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे विमान के लापता होने की सूचना मिली थी। इससे पहले फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। FAA के मुताबिक, हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) करेगा। FAA भी जांच में मदद करेगा। मौके पर कोस्ट गार्ड, मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज और स्थानीय एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं। सुनसान द्वीप पर हुआ हादसा हॉर्न आइलैंड मिसिसिपी के बिलॉक्सी शहर से करीब 12 नॉटिकल मील दूर है। यह एक सुनसान द्वीप है, जहां कोई नहीं रहता। यहां सिर्फ निजी नाव से पहुंचा जा सकता है। बिलॉक्सी, ओशन स्प्रिंग्स या पास्कागौला से नाव के जरिए यहां पहुंचने में करीब 30 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। यह द्वीप गल्फ आइलैंड्स नेशनल सीशोर का हिस्सा है। यह एक नेशनल पार्क है, जिसमें मिसिसिपी से फ्लोरिडा तक करीब 160 मील के इलाके में फैले 12 द्वीप शामिल हैं। हॉर्न आइलैंड करीब 10 मील लंबा और एक मील चौड़ा है। गर्मियों में यह मिसिसिपी के लोगों के घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलंबिया के सुपरमार्केट में 16 घंटे तक बंधक रहे लोग:कमांडो ने सभी 20 को सुरक्षित निकाला, एक हमलावर मारा गया; 4 गिरफ्तार
    Next Article
    पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री स्पेस पहुंचा:चीन की मदद से खाना उगाने पर रिसर्च करेंगे; भारतीय अंतरिक्ष यात्री 42 साल पहले ही जा चुके

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment