Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलंबिया के सुपरमार्केट में 16 घंटे तक बंधक रहे लोग:कमांडो ने सभी 20 को सुरक्षित निकाला, एक हमलावर मारा गया; 4 गिरफ्तार

    8 hours ago

    2

    0

    कोलंबिया के कार्टाजेना शहर के एक सुपरमार्केट में हथियारबंद हमलावरों ने करीब 16 घंटे तक लोगों को बंधक बनाकर रखा। AFP के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे सभी 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान एक हमलावर मारा गया, जबकि 4 को गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में करीब 30 लोगों को बंधक बनाया गया था। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद 10 लोगों को पहले ही रिहा करा लिया गया था। इसके बाद भी करीब 20 लोग सुपरमार्केट के अंदर फंसे हुए थे। हालात संभालने के लिए राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला खुद कार्टाजेना पहुंचे थे। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… 20 लाख डॉलर और दो सुरक्षा गाड़ियां मांगीं थी रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने 20 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए), दो बख्तरबंद गाड़ियां और सुरक्षित रास्ता देने की मांग की थी। वे कार्टाजेना से करीब 130 किलोमीटर दूर बैरेंक्विला शहर जाना चाहते थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में हथियारबंद और चेहरे ढके बदमाश सुपरमार्केट में घुसते दिखाई दिए। कुछ तस्वीरों में बंधक बने लोग कुर्सियों पर बैठे दिखे। उनके हाथ बंधे हुए थे और बदमाश हथियार लेकर उनके पीछे पहरा दे रहे थे। 5 बुजुर्ग महिलाओं समेत 10 को छोड़ दिया कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने बताया था कि पहले 5 बुजुर्ग महिलाओं समेत 10 को छोड़ दिया गया। इसके बाकी लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस और सेना के जवानों के साथ खास सुरक्षा टीमें भी तैनात की गई और खास ऑपरेशन चलाया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने सुपरमार्केट और आसपास के इलाके को घेर लिया था। पास की इमारतों की छतों पर भी हथियारबंद जवान तैनात किए गए थे। इस बीच, इन्हें पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते शहर के राफेल नुनेज एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक विमानों की लैंडिंग रोक दी गई थी। राजधानी बोगोटा से 950 किमी दूर हुई घटना कोलंबिया के राष्ट्रपति भी घटनास्थल पहुंचे राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला कार्टाजेना शहर में घटनास्थल पहुंच गए थे। यहां कई घंटों से पुलिस और हमलावरों के बीच तनाव बना हुआ था। AFP के मुताबिक, राष्ट्रपति बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन की कमान संभालने पहुंचे थे। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, नौसेना और स्पेशल फोर्स के जवान शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार्टाजेना पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने कहा कि देश में आपराधिक गिरोहों की हिंसा बढ़ रही है। ये गिरोह कई दशकों से चले आ रहे सशस्त्र संघर्ष से जुड़े हैं। हालांकि, इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ नहीं लगता। शुरुआती तौर पर यह आम अपराधियों की लूट की नाकाम कोशिश लग रही है। कोलंबिया में हिंसा की घटनाएं बढ़ी पिछले कुछ दिनों में कोलंबिया में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। एक कार बम धमाके और ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं। जिस सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाया गया है, वह कार्टाजेना के पुराने शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यह शहर कैरेबियाई सागर के किनारे बसा है और यहां 500 साल पुरानी किले की दीवारें हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- एनवीडिया CEO की पत्नी बहुत अच्छी:पति को माफ कर दिया; जेन्सन ने 3 महिलाओं से अफेयर की बात कबूली थी
    Next Article
    अमेरिका के मिसिसिपी में विमान समुद्र में गिरा:2 बच्चों समेत 6 की मौत; गिरने के वक्त रफ्तार 322km/hr थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment