Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी राजदूत बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा:आर्टिकल 370 हटने के बाद अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा, सीएम उमर से मिले

    2 hours ago

    1

    0

    भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है।’ धारा 370 हटने के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है। उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। इसके साथ ही गोर ने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने इसके लिए बहुत काम किया है। अमेरिका की तरफ से अपने नागरिकों को जारी होने वाली ट्रैवल एडवाइजरी में वह इस बात का ख्याल रखेंगे।’ हालांकि, गोर ने इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की। धारा 370 हटने के बाद यह पहला अमेरिकी दौरा राज्य में धारा-370 हटने के बाद किसी भी अमेरिकी राजदूत का यह पहला आधिकारिक दौरा है। हालांकि, इससे पहले 9 जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी डेलिगेशन के साथ कश्मीर गए थे। उमर बोले- राज्य को लेकर बातचीत का मौका मिला उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हमें दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करने का मौका मिला, लेकिन विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अमेरिका जम्मू और कश्मीर के मामले में क्या कर सकता है। कुछ पुराने मुद्दे हैं जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे।’ अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती; 15 अगस्त को होटल से काजू-पनीर मंगाया था सूरत। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोकभाई, मां और दो बहनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में विधायकों को नई कार, ₹75 हजार भत्ता मिलेगा:महिला विधायक ने सदन में गाना गाकर धन्यवाद दिया; छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला निर्देश वापस
    Next Article
    मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे:ट्रांसपोर्ट मंत्री बोले- पहले नोटिस देंगे, 3 महीने में नहीं सीखे तो लाइसेंस रद्द होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment