Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में विधायकों को नई कार, ₹75 हजार भत्ता मिलेगा:महिला विधायक ने सदन में गाना गाकर धन्यवाद दिया; छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला निर्देश वापस

    3 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने और वाहन के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता देने का ऐलान किया। विधानसभा में विधायकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इसी दौरान TVK विधायक सिंधु ने तमिल सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) की फिल्म 'पड़गोट्टी' का मशहूर गीत 'कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान' गाकर मुख्यमंत्री विजय का आभार जताया। इस गाना का मतलब है- ‘उसने सब कुछ दिया, किसके लिए दिया, किसी एक के लिए नहीं, पूरे समाज के लिए।’ इसे टीएम सौंदरराजन ने गाया था। उधर, तमिलनाडु सरकार ने छात्रों और युवाओं को लेफ्ट पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला विवादित निर्देश वापस ले लिया है। DMK ने इस फैसले की जरूरत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा कि राज्य में लोगों से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। ट्रांसजेंडर्स का बीमा कवर बढ़ाया सरकार ने छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस लिया विजय सरकार ने कॉलेज छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक लगाने वाला आदेश एक दिन बाद वापस ले लिया। 18 अगस्त को जारी सर्कुलर में कहा था कि स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा वाम दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों में शामिल नहीं हो सकते। इसमें कहा था कि सरकारी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों को ऐसे आयोजनों से दूर रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करने को कहा था। DMK-TVK विधायक भिड़े, सदन से वॉकआउट विधानसभा में सड़क बनाने के काम में अनियमितताओं को लेकर TVK और DMK के विधायक आमने-सामने आ गए। हंगामा सड़क बनाने के काम में गड़बड़ियों पर चर्चा के दौरान हुआ। दोनों दलों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मंगलवार को DMK विधायक EV वेलु और लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन के बीच बहस हुई थी। यह बहस मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह ले जाने के लिए जारी 5.54 करोड़ रुपए के टेंडर में अनियमितताओं को लेकर हुई थी। AIADMK विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट किया। स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने कहा था कि पार्टी जिस मुद्दे को उठाना चाहती है, उस पर गुरुवार को चर्चा होगी। AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने स्पीकर से अपनी पार्टी के नोटिस वाले मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन 8 घंटे बाद रिहा:सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी; उदयनिधि ने कहा- मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक हुआ तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तमिलनाडु पुलिस ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे के जुन्नर में 9 साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने की हैवानियत, हत्या कर शव को खेत में फेंका
    Next Article
    अमेरिकी राजदूत बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा:आर्टिकल 370 हटने के बाद अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा, सीएम उमर से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment