Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी रिपोर्ट- भारत के पास 190 परमाणु बम:225 और बनाने लायक प्लूटोनियम भी; नई मिसाइलों के साथ समुद्र में बना रहा ‘न्यूक्लियर कवच’

    1 day ago

    3

    0

    भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। इनमें से 160 से ज्यादा हथियार ऐसी मिसाइलों और दूसरे सिस्टम के लिए तैयार हैं, जो परमाणु हमला करने में सक्षम हैं। इसके अलावा भारत ने नई मिसाइलों के लिए कुछ अतिरिक्त परमाणु वॉरहेड भी तैयार किए हैं। यह जानकारी अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लगातार अपनी परमाणु ताकत को आधुनिक बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई नए परमाणु-सक्षम हथियार सेना में शामिल किए गए हैं। वहीं, कुछ नए हथियार सिस्टम अभी तैयार किए जा रहे हैं। FAS का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। पिछले 3 साल से एवरेज 8 एटमी हथियार बढ़ रहे 730 किलो प्लूटोनियम; आगे और बढ़ सकती है क्षमता रिपोर्ट के अनुसार 2026 की शुरुआत तक भारत के पास करीब 730 किलो हथियार बनाने वाला प्लूटोनियम होने का अनुमान है। इस तरह यह 225 वॉरहेड तक बना सकता है। हालांकि रिपोर्ट खुद साफ करती है कि यह सिर्फ अनुमान है, वास्तविक संख्या वॉरहेड के डिजाइन और रिजर्व में रखी सामग्री पर निर्भर करती है। अग्नि-V: एक मिसाइल, कई निशाने भारत ने अग्नि-V में MIRV तकनीक का परीक्षण किया है। इसका मतलब एक मिसाइल में कई ऐसे वॉरहेड ले जाने की क्षमता विकसित करना है, जिन्हें अलग-अलग लक्ष्यों की ओर भेजा जा सकता है। 2024 के बाद मई 2026 में भी कई पेलोड के साथ परीक्षण हुआ। FAS का अनुमान है कि अग्नि-V संभवतः तीन वॉरहेड ले जा सकती है, हालांकि ऐसा करने पर इसकी अधिकतम रेंज प्रभावित हो सकती है। नया रिएक्टर भी गेमचेंजर अप्रैल 2026 में भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने पहली बार क्रिटिकलिटी हासिल की। FAS के अनुमान के मुताबिक 80% क्षमता पर चलने पर यह सैद्धांतिक रूप से सालाना करीब 140 किलो प्लूटोनियम-239 पैदा कर सकता है। इससे करीब 35 वॉरहेड बन सकते हैं। आगे ऐसे और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों की योजना है। जमीन के साथ समुद्र में भी बढ़ रही ताकत भारत का परमाणु कवच अब समुद्र में भी मजबूत हो रहा है। परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमान अप्रैल 2026 में नौसेना में शामिल हुई। FAS के अनुसार इसमें 8 मिसाइल ट्यूब हैं, जबकि INS अरिहंत और INS अरिघात में 4-4 ट्यूब हैं। ऐसी ही एक और पनडुब्बी 2027 में शामिल होने की योजना बताई गई है। आगे S5 श्रेणी की और बड़ी परमाणु पनडुब्बियों की तैयारी भी चल रही है। दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार SIPRI इयरबुक 2026 के अनुसार फ्रांस, चीन, भारत,पाकिस्तान,उत्तर कोरिया और इजराइल के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार हैं। इसमें से 9,745 इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें: भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से 20 ज्यादा भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्टनर झगड़े के बाद चुप है तो पीछे न पड़ें:शांत होने का समय दें, भरोसा रखें; बार-बार हो तो खुलकर बात करें
    Next Article
    वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया:कहा- तबीयत खराब है; यात्रियों का हंगामा, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई जानी थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment