Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाड़ी पर सवार छह युवक और बीच सड़क स्टंटबाजी, VIDEO:बोलेरो के बोनट पर बैठे दिखे, जान जोखिम में डालकर बनाई रील, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में स्टंटबाजी का नया कारनामा सामने आया है। जहां बोलेरो गाड़ी पर छह युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बोनट पर बैठा है, जबकि दो युवक दाहिनी और दो बाईं ओर के दरवाजे खोलकर बाहर की ओर खड़े हैं। रील में गोली चल जाएगी गाना बज रहा है। एक युवक के हाथ में हॉकी भी नजर आ रही है। ड्राइवर सीट पर बैठा युवक गाड़ी को सड़क पर दौड़ाता दिख रहा है। वीडियो में स्टंटबाजी के दौरान किसी तरह की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ युवकों की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बनती हैं। सराय बघौली गांव के युवक सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक उघैती थाना क्षेत्र के सराय बघौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी तक आधिकारिक तौर पर उनकी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई है। गांव और आसपास के इलाकों में वीडियो को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस स्टंटबाजी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। शिकायत के बाद SSP ने दिए सख्त निर्देश मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने एसएचओ उघैती ऋषिपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा है कि स्टंट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रैफिक रूलिंग एक्ट के तहत वाहन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक गिरफ्त से दूर स्टंटबाज पुलिस टीम वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है, लेकिन अब तक स्टंटबाज टोली पुलिस की पकड़ से बाहर है। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे। सवाल यह भी है कि आखिर युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ कब तक जानलेवा स्टंट में बदलती रहेगी? फिलहाल बदायूं में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के रेभा गांव के लिए अंडरपास की मांग:ग्रामीणों ने विधायक महाराजी प्रजापति को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    भाजपा पार्षद पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप:फिरोजाबाद में युवक ने CM से न्याय की गुहार लगाई, जान से मारने की धमकी भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment