Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 8 बकरियां चोरी करने वाले गिरफ्तार:6 बकरियां बेचकर शराब पी, कार में पेट्रोल भरवाया

    44 minutes ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में डिजायर कार से आठ बकरियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दिन में तीन बजे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की दो बकरियां और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने छह बकरियां बेच दी थीं। उनसे मिले पैसों से वे शराब पीते थे और कार में पेट्रोल भराते थे। राउतपार गांव के रहने वाले सौदागर अंसारी के घर 14 सितंबर की रात करीब ढाई बजे बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई। वह अपने बेटे समीर अंसारी के साथ बाहर निकले। उन्होंने देखा कि तीन लोग उनकी पांच बकरियां और तीन बकरे एक डिजायर कार में लाद रहे थे। सौदागर ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से भाग निकले। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई और गांव में भी उनकी तलाश की गई। काफी तलाश के बाद सौदागर अंसारी ने बरियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों आरोपी रिश्तेदारी में जा रहे थे बुधवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने महुआपाटन पुल के पास से गोरखपुर के नंदानगर निवासी अंकुर पासवान और गौरीबाजार के देवकुआं निवासी राम भवन को पकड़ा। उनके पास से दो बकरियां मिलीं। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 52 बीयू 5637) को भी जब्त कर लिया। थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि चोरों ने आठ बकरियों में से पांच बकरे और एक बकरी रास्ते में ही लोगों को बेच दी थी। बिक्री से मिले पैसे उन्होंने शराब पीने और कार में पेट्रोल भराने में खर्च कर दिए। बाकी बची दो बकरियां लेकर दोनों आरोपी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में शामिल तीसरे व्यक्ति और चोरी की बकरियां खरीदने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिसकर्मियों ने सीखी सांकेतिक-भाषा:दिव्यांगों से संवाद आसान बनाने की पहल, विशेषज्ञों ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी
    Next Article
    नोएडा के गांव में परखेंगे इमारतों की मजबूती:निर्माण के बाद देनी होगी स्ट्रेचरल सेफ्टी रिपोर्ट, यूनिफाइड पॉलिसी में जोड़ा गया क्लॉज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment